लोडिंग ने ऑटो में मारी टक्कर…:मां की गोद से गिरे लोकायुक्त इंस्पेक्टर के बेटे की मौत

श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में मां की आंखों के सामने सवा चार साल के बेटे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब मां बेटे के साथ ऑटो से पुराने शहर जा रही थीं। सामने से आ रही तेज रफ्तार लोडिंग बोलेरो ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बच्चे की मौके पर मौत हो गई, जबकि मां और ऑटो चालक घायल हो गए। पुलिस ने लोडिंग बोलेरो जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। श्यामला हिल्स टीआई भूपेंदर कौर संधू के मुताबिक 23वीं बटालियन, भदभदा निवासी सचिन पटेरिया लोकायुक्त इंदौर में इंस्पेक्टर हैं। उनकी पत्नी नेहा, 10 साल की बेटी और सवा चार साल का बेटा यशोवर्धन 23वीं बटालियन स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। सोमवार शाम नेहा बेटे यशोवर्धन के साथ किसी काम से स्मार्ट सिटी अस्पताल की ओर से ऑटो से पुराने शहर जा रही थीं। टीटीटीआई के पास लोडिंग बोलेरो ने ऑटो में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो की पिछली सीट पर बैठा यशोवर्धन उछलकर सड़क पर गिर गया। बच्चे को तुरंत हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *