सीकर में कोहरा छाया, न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री:बावड़ी-ठिकरिया में 30 मीटर रही विजिबिलिटी, 48 घंटे बाद आंधी-बारिश का अलर्ट

सीकर जिले में मौसम सर्द बना हुआ है। पिछले एक सप्ताह में तेजी से मौसम बदला है‌। आज न्यूनतम तापमान स्थिर बना हुआ है। सीकर में आज न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को भी यहां पर न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री ही दर्ज किया गया था। आज तापमान में गिरावट होने के साथ ही सुबह कोहरा भी छाया रहा। बावड़ी इलाके में तो हाईवे पर भी कोहरा छाया रहा, ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी भी हुई और सुबह 9 बजे हैडलाइट जलाकर ही गुजरना पड़ा। कोहरे की वजह से बावड़ी, ठिकरिया और सांवलपुरा इलाके में विजिबिलिटी 30 से 50 मीटर के करीब रही। पिछले 48 घंटे से सीकर इलाके में सर्दी फिर बढ़ गई है। सीकर जिले के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां पर सोमवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.3 दर्ज किया गया था। मंगलवार को शाम 4 बजे ही लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए। अब सीकर इलाके में 22 जनवरी से मौसम फिर बदलने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2 दिन बाद सीकर के मौसम में नए वेदर डिस्टर्बेंस का प्रभाव देखने को मिलेगा। 22 जनवरी से एक बार फिर तापमान में बदलाव देखने को मिलेंगे। 23 जनवरी को सीकर जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज सुबह कोहरा छाने से सर्दी का अहसास तेज हो रहा है। 22-23 जनवरी को सीकर समेत शेखावाटी के कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *