धौलपुर में आज 5 घंटे बिजली बंद:220 केवी जीएसएस पर रख-रखाव से कई फीडर रहेंगे प्रभावित

धौलपुर में आज बुधवार को 5 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 220 केवी जीएसएस धौलपुर थर्मल पर रख-रखाव और मरम्मत कार्य के कारण यह कटौती की जाएगी।
जीएसएस की अधिशाषी अभियंता संध्या चौहान ने बताया कि इस दौरान 132 केवी जीएसएस रीको, मनिया, मरैना, राजाखेड़ा, बाड़ी, बसेड़ी और सरमथुरा से निकलने वाले सभी फीडर बंद रहेंगे। इसके अलावा 220 केवी जीएसएस धौलपुर से जुड़े सभी ग्रामीण फीडर और 33 केवी बसई डांग एवं सैपऊ फीडरों की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होगी।
इस दौरान बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से कर लें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *