कट्टे से एक के बाद एक फायरिंग करने वाले गिरफ्तार:मुरैना में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस जब्त

पोरसा कस्बे के पेट्रोल पंप कर्मचारी से जबरन शराब के लिए पैसे मांगे और ना देने पर दो आरोपियों ने पंप पर कट्टे से एक के बाद फायरिंग कर दहशत फैलाई थी । इन आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । इनके कब्जे से पुलिस को कट्टा और कारतूस भी बरामद हुआ है । पुलिस अब आरोपियों से कट्टा कहां से आया इस पूछताछ में जुट गई है । शराब के मांगे पैसे नगरा थाना क्षेत्र के किचौल गांव के रहने वाले राकेश तोमर पुत्र होम सिंह तोमर ने नगरा थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अटेर रोड पर बने पेट्रोल पम्प पर कर्मचारी है । सोमवार 19 जनवरी दोपहर को छोटू उर्फ दिलीप तोमर , सत्ते उर्फ सतेंद्र गुर्जर आए और शराब केलिए पैसे मांगने लगे लेकिन मैने देने से मना कर दिया तो दोनों ने पहले मारपीट की फिर कट्टा निकाला और ताबड़ तोड़ गोलियां चला कर भाग गए । कट्टे से एक के बाद एक फायर अटेर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप कर्मचारी राकेश तोमर से आरोपियों के द्वारा शराब के लिए पैसे मांगे गए । राकेश से देने से मना कर दिया तो आरोपी सतेंद्र गुर्जर और दिलीप तोमर ने पहले उसकी मारपीट की । फिर सतेंद्र गुर्जर ने अपनी कमर से कट्टा निकाला और ताबड़तोड़ एक के बाद एक तीन फायर किए । और फरार हो गए । भादवाली नहर पुलिया से गिरफ्तार एसडीओपी रवि भदौरिया के अनुसार पेट्रोल पम्प पर कर्मचारी की मारपीट कर शराब के लिए पैसे मांगे और फिर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था जिस पर कार्यवाही करते हुए आज दोनों बदमाशों को भादवाली नहर के पास से गिरफ्तार किया है । दोनों को गिरफ्तार कर करने दो टीम बनाकर घेराबंदी की और गिरफ्तार किया । इनके कब्जे से घटना में उपयोग किया गया कट्टा और कारतूस भी बरामद हुआ है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *