सतना में कुलगढ़ी बांध के पास मिली मिनी शराब फैक्ट्री:5 क्विंटल महुआ लाहन और भट्ठियां नष्ट, अज्ञात पर केस दर्ज

सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र में पुलिस ने कुलगढ़ी बांध के पास कच्ची शराब बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मंगलवार को की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 5 क्विंटल से अधिक महुआ लाहन और शराब बनाने की भट्ठियां नष्ट कर दीं। पुलिस को मुखबिर से परसमनिया पहाड़ की तलहटी से लगे कुलगढ़ी बांध के किनारे हाथ-भट्ठी मदिरा बनाए जाने की सूचना मिली थी। दबिश के दौरान, बड़े पेड़ों और घनी झाड़ियों के पीछे यह अवैध मिनी शराब फैक्ट्री छिपी हुई मिली। प्लास्टिक के लगभग ढाई सौ डिब्बों में भरा था 5 क्विंटल महुआ लाहन
मौके पर प्लास्टिक के लगभग ढाई सौ डिब्बों में 5 क्विंटल से ज्यादा महुआ लाहन भरा हुआ पाया गया। इसके अतिरिक्त, शराब बनाने की भट्ठी, बर्तन, सूखी लकड़ियां और अन्य निर्माण सामग्री भी बरामद हुई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल लाहन को नष्ट कर भट्ठी को तोड़ दिया और शेष सामग्री को जब्त कर लिया। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं, जो इस अवैध कारोबार में लिप्त हो सकते हैं। पुलिस उनकी भूमिका की पुष्टि कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *