मुरैना में कार ने एक-एक कर चार बाइकों को रौंदा:एक युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती, गाड़ी छोड़ चालक फरार

मुरैना में एक मारुति स्विफ्ट कार चालक ने एक-एक कर चार बाइकों को टक्कर मार रौंद दिया और निर्माणाधीन मकान के लिए राखी ईंटों में जा घुसी। इस घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी की गाड़िया सड़क किनारे खड़ी थी। बाइक सवार लोग सामने एक रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे। कार चालक घटना के बाद कार छोड़ फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया और कार चालक की तलाश में जुट गई है। एक के बाद एक टक्कर स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के सुभाष नगर इलाके में मंगलवार रात 10:45 के करीब एक मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक MP06/CB/0208 के चालक ने लापरवाही पूर्वक कार को तेज चलाते हुए पहले एक बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार युवक अभिषेक पंडित गंभीर घायल हो गया। फिर एक खड़ी स्कूटी में टक्कर मारी, उसके बाद एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी तीन अन्य गाड़ियों में टक्कर मारी और सामने रखी ईंटों में कार जा घुसी । ईंटों से टकराने से रुकी एक के बाद एक बाइक स्कूटी को टक्कर मारते हुए भागने के प्रयास में कार सावर की कार अगर सामने रखी ईंटों ने नहीं टकराती तो शायद कार सवार चालक अन्य लोगों को भी कुचलता हुआ निकलता। ईंटों में कार घुसने से कार बंद हो गई और कार चालक कार छोड़ फरार हो गया। तलाश जारी स्टेशन रोड थाना प्रभारी कुलदीप राजपूत के अनुसार हादसे में एक ही घायल है शेष बाइक सड़क किनारे रखी थी उन्हीं में टक्कर मारी है। हादसा भयंकर था कार चालक भाग गया लेकिन गाड़ी को जब्त किया है। घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। कार के जरिए आरोपी चालक को की पहचान कर कार्रवाई करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *