मंदसौर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बालुलाल बागरी को सुवासरा थाना पुलिस ने गरोठ थाना क्षेत्र से पकड़ा। उस पर 13 वर्षीय नाबालिग से बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। एसपी विनोद कुमार मीना ने महिला संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। दुष्कर्म के बाद दी थी जान से मारने की धमकी
फरियादीया ने 31 दिसंबर 2025 को सुवासरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, बावड़ीखेड़ा निवासी बालुलाल बागरी ने उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 383/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)F, 65(1), 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4, 5N/6 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान आरोपी बालुलाल बागरी की लगातार तलाश की जा रही थी। 19 जनवरी 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक अनिल रघुवंशी और उनकी टीम ने तत्काल कार्रवाई की। टीम ने फरार चल रहे 36 वर्षीय आरोपी बालुलाल बागरी को मंगलवार शाम गरोठ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज न्यायालय पेश किया जाएगा।


