बेटे में बीच सड़क पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर मां की हत्या कर दी। बेटा तब तक मां पर वार करता रहा जब तक मां की मौत नहीं हो गई। घटना धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के बसई घीयाराम गांव की है। जहां बुधवार सुबह 6:30 बजे बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया। थाना अधिकारी गंभीर सिंह ने बताया-सुबह 8:30 बजे सूचना मिली कि बसई घीयाराम गांव में एक युवक ने अपनी मां की ईंट-पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी है। इस पर टीम मौके पर पहुंची। मृतक महिला की पहचान सोनदेई (55) पत्नी स्व.किशन सिंह के रूप में हुई है। सुबह मां से विवाद के बाद किया हमला
पूछताछ में सामने आया कि महिला के छोटे बेटे संजय ने सुबह 6:30 मां से हुए विवाद के बाद ईंट से उसे सिर पर ताबड़तोड़ हमले किए। संजय लगातार बुजुर्ग महिला के सिर पर वार करता रहा। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। उसका पिछले दो साल से इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया-आरोपी को डिटेन कर लिया है। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा। आरोपी युवक मजदूरी करता है। बड़े बेटे की तीन साल पहले हो चुकी है मौत
ग्रामीणों ने बताया सोनदेई के बड़े बेटे सुरेंद्र की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। जबकि बेटी सीमा की पांच पहले शादी हो चुकी है। … यह भी पढ़ें जयपुर में पीट-पीटकर मां को मार डाला, VIDEO:बेहोश होने के बाद भी मुक्के मारता रहा बेटा, पति बचाने की कोशिश करता रहा जयपुर में बेटे की ओर से मां की हत्या करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक मां को बेरहमी से पीटता है। पत्नी को पिटते देख कॉन्स्टेबल पति बचाने आता है। (पढ़ें पूरी खबर)


