शाजापुर में सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता रैली:नियमों का पालन करने वालों को दिए फूल, पुलिस ने दिया यातायात नियमों का संदेश

शाजापुर में सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार सुबह 11 बजे ‘परवाह’ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यातायात पुलिस द्वारा आयोजित इस रैली का उद्देश्य सड़क हादसों में कमी लाना और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं और पुलिस जवान शामिल हुए। यातायात थाना प्रभारी सौरव शुक्ला ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रैली स्टेडियम ग्राउंड से शुरू होकर शहरी हाईवे, ट्रैफिक पॉइंट, बस स्टैंड और फव्वारा चौराहा होते हुए उत्कृष्ट विद्यालय में समाप्त हुई। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं और पुलिस जवानों ने स्लोगन तथा संदेशों के माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से बचने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। यातायात थाना प्रभारी सौरव शुक्ला ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यह रैली सड़क हादसों को कम करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि यातायात नियमों का पालन करने वाले लोगों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया जा रहा है। इसके साथ ही, जन जागरूकता रैली के दौरान लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और उनके पालन की शपथ भी दिलवाई गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें नियमों के पालन के लिए समझाया भी जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *