अलवर में अंबेडकर भवन में अचानक लगी आग:डीजे सिस्टम समेत लाइटिंग उपकरण जले; आधी रात को मची अफरा-तफरी

अलवर अखेपुरा थाना इलाके के दिल्ली दरवाजा बाहर स्थित अंबेडकर भवन में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से डीजे का करीब दो से तीन लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। देखे PHOTOS……. निवर्तमान पार्षद देवेंद्र रसगनिया ने बताया कि रात करीब 12 बजे सुचना मिली की अंबेडकर भवन में आग लग रही है जिसके बाद मौके पर पहुंचकर फायरब्रिगेड टीम को सुचना दी। जिसके बाद रात में ही आग पर काबू पाया गया भवन में रखा डीजे का सामान जलकर राख हो गया। डीजे मालिक सुनील सैनी का डीजे से संबंधित सामान उक्त भवन में रखा हुआ था। अचानक आग लगने से वहां रखा साउंड सिस्टम, लाइटिंग उपकरण और अन्य सामग्री पूरी तरह जल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक डीजे का अधिकांश सामान जल चुका था।घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन डीजे मालिक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *