ब्यावर की बेटी ने जीता गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल:7 साल की मनस्वी ने नेशनल कराटे चैंपियनशिप में नाम किया रोशन

ब्यावर की 7 साल की बेटी मनस्वी सोनी ने जयपुर में आयोजित नेशनल पैंथर ओपन कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। मनस्वी ने इस प्रतियोगिता में 1 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर शहर और जिले का नाम रोशन किया।
डॉ. आशीष सोनी की बेटी मनस्वी सोनी ने 400 से अधिक प्रतिभागियों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने कुमिते स्पर्धा में स्वर्ण पदक और काता स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। मनस्वी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच जितेंद्र कुमार जोधावत के मार्गदर्शन और अपने माता-पिता को दिया। कोच जोधावत के प्रशिक्षण में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
जयपुर से ब्यावर लौटने पर मनस्वी का भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ कॉलोनीवासियों और शुभचिंतकों ने उनका अभिनंदन किया, जिससे शहर में खुशी का माहौल बन गया। स्वागत समारोह में श्री जसोल माताजी ब्यावर धाम की उपासिका सुनीता दाधीच, डॉ. संदीप बाघ, समाजसेवी प्रकाश जैन, पंकज लोढ़ा, पुष्पेंद्र, नीरू, ज्योति, सुरेंद्र लोढ़ा और डॉ. आशीष जैन सहित अनेक क्षेत्रवासी एवं परिजन उपस्थित रहे।
मनस्वी की इस उपलब्धि पर उनके दादा राजेंद्र सोनी और दादी शकुंतला भावुक नजर आए। पिता डॉ. आशीष सोनी, माता कोमल सोनी और बहन श्रेष्ठा ने भी इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *