छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCS) की ओर से कांकेर जिले में महिला अंडर-15 और अंडर-19 वर्ग की खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। यह ट्रायल सत्र 2026–27 के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए है। संघ के दिशा-निर्देशों के अनुसार, महिला अंडर-15 वर्ग के लिए वे खिलाड़ी पात्र होंगी, जिनकी जन्म तिथि 1 सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2014 के बीच है। वहीं, महिला अंडर-19 वर्ग के लिए जन्म तिथि 1 सितंबर 2007 या उसके बाद होनी चाहिए। प्रत्येक वर्ग से केवल 15 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए किया जाएगा। सभी इच्छुक खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है, जिसे जिला क्रिकेट संघ के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। दक्षिण क्षेत्र (साउथ ज़ोन) के चयन ट्रायल में दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कांकेर और धमतरी जिलों की महिला खिलाड़ी भाग ले सकती हैं। यह ट्रायल 28 जनवरी 2026 को सुबह 9:00 बजे कांकेर के नवागांव क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में भाग लेने वाली सभी खिलाड़ियों को कलर ड्रेस में उपस्थित होना अनिवार्य है और उन्हें अपनी स्वयं की किट बैग साथ लानी होगी। ट्रायल से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ पाठक से संपर्क किया जा सकता है।


