डूंगरपुर में बोर्ड परीक्षा के लिए 2 नए सेंटर:इस बार 147 सेंटरों पर 41 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी। डूंगरपुर जिले में इस बार 147 परीक्षा केंद्रों पर 41,446 परीक्षार्थी शामिल होंगे। शिक्षा विभाग ने परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार उपाध्याय ने बताया कि 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 28 फरवरी तक चलेंगी, जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 11 मार्च को समाप्त होंगी। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी केवल राजकीय विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। CCTV कैमरों से रखी जाएगी निगरानी
विभाग ने डूंगरपुर जिले में इस बार 2 नए परीक्षा केंद्र बढ़ाए हैं, जिससे कुल केंद्रों की संख्या 147 हो गई है। इन केंद्रों के लिए केन्द्राधीक्षक और अतिरिक्त केन्द्राधीक्षकों की नियुक्ति भी कर दी गई है।
जिले के 498 सरकारी स्कूलों से कुल 41,446 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे। इनमें माध्यमिक स्तर पर 22,667 और उच्च माध्यमिक स्तर पर 18,772 विद्यार्थी शामिल हैं।
सभी परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *