फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज:शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की दिखी इंटेंस केमिस्ट्री, नाना पाटेकर के किरदार ने भी खींचा ध्यान

फिल्म ओ रोमियो का ऑफिशियल ट्रेलर बुधवार को रिलीज़ कर दिया गया है। ट्रेलर लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर इसकी जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है, जबकि फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अरुणा ईरानी, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर देखने के बाद कहा जा सकता है कि यह सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि जुनून, त्याग और तबाही की कहानी भी है। ट्रेलर में प्यार, धोखा, बदला और हिंसा के गहरे रंग दिखाई देते हैं। शाहिद कपूर एक इंटेंस और खतरनाक किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं, तृप्ति डिमरी एक मजबूत और इमोशनल किरदार निभा रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *