पाली में डीजे पर नाचते, नारेबाजी करते कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी:5 से ज्यादा लोगों को एंट्री से मना किया तो कलेक्ट्रेट के गेट पर चस्पा किया ज्ञापन

SIR में हो रही गड़बडिय़ा, मनरेगा नाम बदलने और युवाओं बढ़ रही नशे की लत जैसे मुद्दों को लेकर बुधवार को यूथ कांग्रेस की ओर में पैदल मार्च निकाला गया। कलेक्ट्रेट परिसर में 5 से ज्यादा लोगों को एंट्री देने से मना किया तो नाराज होकर उन्होंने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर ही ज्ञापन चस्पा किया और चले गए। इससे पहले दोपहर को शहर के अम्बेडकर सर्किल पैदल मार्च रवाना हुआ। डीजे पर बज रहे गीतों पर कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरे रास्ते नाचते हुए तो कोई नारेबाजी करते हुए चल रहा था। सूरजपोल, अहिंसा सर्किल होते हुए पैदल मार्च कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर कांग्रेस वोटर्स को टारगेट कर रही है। झूठी शिकायतें कर SIR से उनके नाम काटे जा रहे है। मनरेगा का नाम बदलकर उन्होंने बता दिया कि उनके मन में महात्मा गांधी के प्रति कितना सम्मान है। आज युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी अपना जीवन बर्बाद कर रही है। 5 से ज्यादा लोगों की एंट्री देने से किया मना
कलेक्ट्रेट पर CO सिटी मदन सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। उन्होंने पांच से ज्यादा लोगों को कलेक्ट्रेट परिसर में एंट्री देने से इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, यूथ कांग्रेस पाली के जिलाध्यक्ष गोवर्धन देवासी ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर ही ज्ञापन चस्पा कर दिया और फिर चले गए।
JCB से बरसाएं फूल
यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया, संभाग प्रभारी लव चौधरी और अन्य कांग्रेस नेताओं के अम्बेडकर सर्किल पहुंचने पर JCB से उन पर फूल बरसाए गए। नाश्ते के लिए लगी भीड़, पिकअप में बैठ गए कार्यकर्ता
पैदल मार्च समाप्त होने के बाद कृषि भवन के बाहर पैदल मार्च में शामिल नया गांव क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में नाश्ते के रूप में समोसे बांटे गए। जिसे लेने के लिए भीड़ लग गई। स्थिति बिगड़ते देख बाद में इन कार्यकर्ताओं को पिकअप में भरकर ले गए। यह लोग रहे मौजूद राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस व विधायक संगरिया अभिमन्यु पूनिया, पाली युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोवर्धन देवासी, पाली लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल, पाली जिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा , पूर्व जिला अध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास , महावीर सिंह सुकरलाई, शोभा सोलंकी ,ऐश्वर्या सांखला, चंद्रकांत मारू, गोविंद बंजारा ,हकीम भाई, मेहबूब टी,कृष्णा सांसी, ललित परिहार, पुनीत दवे, ओमा चौधरी, भेराराम गुर्जर, जीवराज चौहान, प्रकाश सांखला, आमीन अली रंगरेज सहित कई जने मौजूद रहे। फोटो में देखे यूथ कांग्रेस का पैदल मार्च

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *