13 मजदूरों को रौंदने वाले ड्राइवर ने छिपाई कार:सिहोरा में एक घर के बाहर से पुलिस ने जब्त की, ड्राइवर अब भी फरार

जबलपुर में हिट एंड रन हादसे में 5 महिला मजदूरों की मौत के 3 दिन बाद, मंगलवार की शाम को गौर चौकी पुलिस ने वह कार जब्त कर ली है, जिससे मजदूरों को कुचला गया था। जब्त की गई कार पूरी तरह से आगे से डैमेज थी। गौर चौकी प्रभारी टेकराम शर्मा ने बताया कि कार का मालिक दीपक सोनी है, जबकि इसे उसका भाई लखन सोनी चला रहा था। सिहोरा से करीब 7 किलोमीटर दूर पोड़ा गांव का लखन सोनी रहने वाला है। हादसे के बाद लखन अपनी कार सिहोरा ले आया और इसे निशांत अहमद कुरैशी के घर में पार्क कर दिया। कार पर कवर भी लगाया गया था, फिर लखन वहां से चला गया। लखन फिजियोथेरेपी का काम भी करता है और इसी सिलसिले में अक्सर निशांत के घर आता-जाता रहता था। उसने कार पार्क करने की अनुमति ली और बाउंड्रीवाल के सामने खड़ी की। कार को मालिक दीपक सोनी की निशानदेही पर जब्त किया गया। पुलिस अब भी लखन सोनी की तलाश कर रही है। रविवार को हुआ था हादसा रविवार दोपहर हादसा उस समय हुआ, जब बरेला से जबलपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार सफेद कार ने सड़क किनारे लंच कर रहे 13 मजदूरों को टक्कर मार दी। इस हादसे में चैनवती बाई (40) और लच्छो बाई (40) मौके पर ही मृत हो गईं। इलाज के दौरान गोमता बाई (40), वर्षा कुशराम (45) और कृष्णा बाई (40) ने दम तोड़ दिया। 8 मजदूर घायल है। अगले दिन, सोमवार को मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और करीब 5–6 किलोमीटर तक चक्काजाम किया। ग्रामीण 10 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग कर रहे थे। प्रशासन के आश्वासन के बाद शाम 5.15 बजे हंगामा समाप्त हुआ। ये खबर भी पढ़ें… मंडला में 5 घरों के बच्चों ने मांओं को खोया:एक साथ उठीं अर्थियां “मेरी दो बहनों की शादी हो गई है। अब मेरी शादी होनी थी। 20 जनवरी को मेरी मम्मी और पापा मेरे लिए लड़का देखने जाने वाले थे। मेरी शादी के लिए कुछ पैसे इकट्ठे हो जाएं, इसलिए मेरी मां मजदूरी करने जाती थी। उस दरिंदे ने मेरी मां को कुचलकर मार दिया। हमारे आर्थिक हालात बेहद कमजोर हैं। आगे क्या होगा, हम नहीं जानते।” यह कहना है जबलपुर के हिट एंड रन मामले में मृत हुई गोमता बाई की बेटी सुकरती ऊईके का। मां की मौत के बाद 18 साल की सुकरती सहमी हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *