वेतन कटौती से नाराज टोल कर्मियों ने काम रोका:कोटा-झांसी हाइवे पर लगा जाम, आश्वासन के बाद माने

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र स्थित रामनगर टोल प्लाजा पर बुधवार को टोल कर्मचारियों ने वेतन कटौती के विरोध में काम बंद कर दिया। इस अचानक हुए विरोध प्रदर्शन के कारण कोटा-झांसी हाइवे की दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। वेतन में लगातार हो रही कटौती से नाराज
कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले तीन महीनों से उनके मूल वेतन में लगातार कटौती की जा रही थी। इस संबंध में उन्होंने कई बार टोल प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं मिला। 20 जनवरी को जब दिसंबर माह का वेतन उनके खातों में आया, तो उसमें भी कटौती पाई गई। इससे कर्मचारियों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने एकजुट होकर काम रोकने का फैसला किया। सड़क के दोनों और जाम की स्थिति बनी
करीब 25 से 30 नाराज कर्मचारियों ने टोल का काम बंद कर दिया और हाइवे पर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके परिणामस्वरूप टोल वसूली ठप हो गई और सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए टोल प्रबंधन ने कर्मचारियों से बातचीत की। प्रबंधन ने एक दिन के भीतर उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के लगभग आधे घंटे बाद कर्मचारी काम पर लौट आए, जिसके बाद टोल प्लाजा पर यातायात सामान्य हो सका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *