देवास में पेंशनरों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन:डिजिटल कार्ड, धारा 49 हटाने सहित कई मांगें रखीं

देवास में प्रदेश पेंशनर महासंघ के सदस्यों ने प्रदेश संरक्षक विष्णु वर्मा के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से पेंशनरों की वर्षों से लंबित समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई। प्रदेश संरक्षक विष्णु वर्मा ने बताया कि पेंशनरों पर लागू धारा 49 को तत्काल समाप्त किया जाए और छत्तीसगढ़ की बाध्यता भी खत्म की जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि 65 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनरों के आयुष्मान कार्ड तुरंत बनाए जाएं, ताकि उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त, छठवें वेतनमान का एरियर शीघ्र भुगतान करने की मांग की गई। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि जिस प्रकार अन्य वर्गों को राहत दी जा रही है, उसी तर्ज पर कर्मचारियों को भी 50 हजार रुपए की अग्रिम राशि (अग्रेसिया) प्रदान की जाए। इस दौरान पेंशनर महासंघ के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो पेंशनर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *