बस-बाइक की टक्कर में नगर पालिका कर्मचारी की मौत:विदिशा में प्रत्यक्षदर्शी बोले- बालाजी कंपनी की बस ने बाइक को एक किलोमीटर तक घसीटा

विदिशा के मुखर्जी नगर रोड पर रायपुर स्कूल के पास बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में नगर पालिका कर्मचारी खेलान सिंह वाल्मीकि की मौत हो गई। भोपाल की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि खेलान सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक को एक किलोमीटर घसीटा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद बस चालक बाइक को लगभग एक किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। चावल वाली माता मंदिर के पास जाकर बाइक बस से अलग हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक को गिरफ्तार कर लिया। मृतक का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। खेलान सिंह वाल्मीकि विदिशा नगर पालिका में कार्यरत थे। वह बुधवार सुबह मुखर्जी नगर स्थित एक निजी अस्पताल से अपने परिजनों से मिलकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। बस बालाजी कंपनी की बताई जा रही है जो भोपाल से अशोकनगर के बीच चलती है। अस्पताल से लौट रहे थे
मृतक खेलान सिंह के परिवार में चार बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और तीन बेटे शामिल हैं। इस घटना से परिवार सदमे में है। परिचितों के अनुसार, खेलान सिंह की पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खेलान सिंह रात भर अस्पताल में रुके थे और सुबह घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद की तस्वीर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *