जीतू पटवारी बोले- कांग्रेस OBC आरक्षण के लिए लड़ेगी:सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा, बीजेपी सरकार लागू करने में विफल रही

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़वानी जिले के जुलवानिया में भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सरकार पर ओबीसी आरक्षण लागू करने में जानबूझकर देरी करने और इस वर्ग के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। पटवारी ने कहा कि सरकार कोर्ट में सुनवाई टाल रही है, जबकि कांग्रेस को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि वह ओबीसी वर्ग को न्याय दिलाएगी। कमलनाथ सरकार के काम और भाजपा पर आरोप पटवारी ने याद दिलाया कि प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की व्यवस्थित शुरुआत कमलनाथ सरकार ने की थी। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने वकीलों पर 100 करोड़ रुपए खर्च कर दिए और सर्वदलीय बैठक का नाटक किया, लेकिन आरक्षण लागू करने में विफल रही। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा इस मुद्दे पर केवल राजनीति कर रही है। आदिवासी सम्मेलन और क्षेत्र की समस्याएं सेंधवा के गेरूघाटी में आयोजित ‘आदिवासी अधिकार सम्मेलन’ में शामिल होने पहुंचे जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कई स्थानीय मुद्दों को उठाएंगे। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आदिवासियों को उनके संवैधानिक अधिकार और सम्मान दिलाना है। कार्यक्रम के दौरान विधायक कार्यालय का उद्घाटन भी किया जाएगा, जिसके बाद एक बड़ी जनसभा होगी। इन मुद्दों पर घेरेगी कांग्रेस सम्मेलन में क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। इनमें 8000 से अधिक लंबित वन अधिकार पट्टे, कई गांवों तक नर्मदा जल का न पहुंचना, किसानों को फसल का सही दाम न मिलना और शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव शामिल है। इसके अलावा बेरोजगारी, पलायन और मनरेगा मजदूरी के भुगतान में हो रही देरी जैसे गंभीर मुद्दों पर भी कांग्रेस अपनी आवाज बुलंद करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *