अमरकंटक में तीर्थयात्रियों से भरी जीप पलटी, 9 लोग घायल:ड्राइवर को आई झपकी; अयोध्या से छत्तीसगढ़ के महासमुंद की ओर जा रहे थे

अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर को जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर ग्राम पौड़ी के पास तीर्थयात्रियों से भरी एक जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में वाहन में सवार 9 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए राजेंद्रग्राम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुई जीप (नंबर CG 12 AE 6303) उत्तर प्रदेश के अयोध्या से छत्तीसगढ़ के महासमुंद की ओर जा रही थी। दोपहर करीब 12:30 से 1 बजे के बीच जैसे ही गाड़ी ग्राम पौड़ी के पास पहुंची, वह अचानक सड़क पर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही अमरकंटक थाना प्रभारी एलबी तिवारी ने 100 डायल वाहन को मौके पर भेजा और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक की लापरवाही सामने आई है। पुलिस के अनुसार, वाहन का चालक ही गाड़ी का मालिक भी है और वह काफी लंबे समय से लगातार ड्राइविंग कर रहा था। थकान की वजह से गाड़ी चलाते समय चालक को झपकी आ गई, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *