बाइक चोरी का मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी गिरफ्तार:नाबालिगों से भीड़भाड़ वाले इलाकों से कराता था बाइक चोरी, 4 बाइकें जब्त

सागर की गोपालगंज थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की चार बाइकें बरामद की गई है। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, 14 जनवरी को फरियादी रामपाल सिंह लोधी ने थाने में शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि चैतन्य अस्पताल के सामने बाइक पार्क की थी। वापस आकर देखा तो बाइक नहीं मिली। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। कैमरे में अस्पताल के पास कुछ संदिग्ध नजर आए। संदिग्धों के फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने उनकी पहचान के लिए टीम लगाई। छानबीन करते हुए संदिग्धों की पहचान भोलू उर्फ कुलदीप पांडे निवासी कॉलेज के पास बड़तुमा, नानू उर्फ राज शुक्ला निवासी बजरंगबली मंदिर के पास बड़तुमा और बाली उर्फ साहब अहिरवार निवासी नई बस्ती कंट्रोल के पास बड़तुमा के रूप में हुई। पहचान होते ही कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने संदेही भोलू पांडे को हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की वारदात करना स्वीकार की। उसने बताया कि वह नाबालिगों के साथ मिलकर बाइक चोरी का वारदातों को अंजाम देता था।
आरोपियों से पूछताछ कर कोर्ट पेश किया
आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई बाइक क्रमांक एमपी 15 एमएन 7283 जब्त की गई। अन्य मामलों में पूछताछ करने पर उसने आरोपी नानू उर्फ राज शुक्ला और बाली उर्फ साहब अहिरवार के साथ मिलकर बाइक चोरी करना बताया। इसी आधार पर पुलिस ने नानू और बाली को गिरफ्तार किया। थाने लाकर पूछताछ की गई। गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों के कब्जे से चार बाइकें जब्त की गई हैं। आरोपियों पर मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। उक्त मामले में शामिल दो नाबालिगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से ये बाइकें जब्त हुई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *