सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (CGST) लुधियाना की टीम ने शहर के एक प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर से 10 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला है। रियल एस्टेट कारोबारी के खिलाफ लंबे समय से जांच चल रही थी। जांच के बाद CGST टीम ने कारोबारी पर10 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया और अब उससे वसूल भी कर दिया। CGST के अधिकारियों ने बताया कि, लुधियाना के एक डवलपर ने रेल भूमि विकास प्राधिकरण से एक जमीन लंबे समय के लिए लीज पर ली है। डवलपर ने रेल भूमि विकास प्राधिकरण को जो राशि प्रीमियम के तौर पर दी है उसका जीएसटी नहीं दिया है। डवलपर ने वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक राशि जमा नहीं करवाई। डवलपर ने अब जमा करवाए 10 करोड़ सीजीएसटी अधिकारियों का कहना है कि जांच में जब अनियमितताएं पाई गई तो डवलपर को इस संबंध में नोटिस जारी किए गए। नोटिस के बाद डवलपर ने 10 करोड़ रुपए की राशि सीजीएसटी विभाग को जमा करवा दी है। इस मामले की जांच अभी भी जारी है। लुधियाना यूनिट ने 93 करोड़ की राशि वसूली अफसरों ने बताया कि टैक्स चोरी करने वालों पर विभाग की तरफ से लगातार रेड की जा रही है। लुधियाना यूनिट ने इस वित्तीय वर्ष में अब तक 93 करोड़ रुपए की वसूली कर दी है। उन्होंने कहा कि मार्च तक इसे 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कर दिया जाएगा।


