अलवर के कठूमर में बिजली चोरी पकड़ने गए कर्मचारियों से मारपीट करने वाला मुख्य आरोपी अवधेश पुत्र हब्बूराम को गिरफ्तार कर लिया। मारपीट में AEN समेत चार कर्मचारी घायल हो गए थे। घटना शनिवार की थी। बिजलीकर्मियों की टीम सुबह 7 बजे पहुंची थी। तब एक परिवार ने लाठी डंडों से हमला कर दिया था। इस हमले में लाइनमैन बच्ची सिंह बच्चू सिंह चौधरी को अधिक चोट लगी थी। उनकी आंख के पास गंभीर चोट आने से खून अधिक निकला। जिनका अभी इलाज जारी है। वहीं दूसरी ओर बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। वनकर्मियों पर पत्थर फेंकने वाले दो पकड़े अलवर के अकबरपुर रेंज के काली खोल में धौक के पड़ों की अवैध कटाई रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर रात करीब साढ़े 10 बजे हमला करने वालों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश जारी है। इस हमले में 5 वनकर्मियों को चोट लगी थी। उसके बाद से वनकर्मी बराबर विरोध प्रदर्शन करने में लगे थे। वन विभाग की टीम ने पहले शनिवार सुबह कार्रवाई थी, फिर दोबारा रात में पहुंची टीम को धौक की लकड़ियों से भरा ट्रैक्टर मिला। इसे जब्त कर लाते समय ग्रामीणों ने वनकर्मियों को घेर लिया था। उसके बाद एसीएफ अंकुश जिंदल व आला अधिकारी रात को ही मौके पर पहुंचे। एसएचओ अकबरपुर सीमा कुमारी ने बताया कि वनकर्मियों को चोटें आई थी। दो वाहनों के कांच तोड़ दिए थे। अब उस मामले में विक्रम गुर्जर व अशोक गुर्जर निवासी कालीखोल को अरेस्ट कर लिया है।


