मनेन्द्रगढ़ में कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान एक विशेष समुदाय के लोगों के नाम काटने पर दावा-आपत्ति दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, चार व्यक्तियों द्वारा लगभग 350 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आपत्ति प्रस्तुत की गई है, जिससे क्षेत्र में भारी नाराजगी है। इस मामले को लेकर वार्ड नंबर 4, 5 और 6 के बड़ी संख्या में प्रभावित मतदाता मनेन्द्रगढ़ स्थित SDM कार्यालय पहुंचे। उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए आरोप लगाया कि जानबूझकर एक विशेष वर्ग के मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर मतदाता सूची से नाम कटवाने का आरोप कांग्रेस पार्टी ने इस पूरे प्रकरण के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं पर मतदाता सूची से नाम कटवाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र के मूल अधिकारों पर सीधा हमला बताया है। मामले पर SDM लिंगराज सिदार ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और किसी भी पात्र मतदाता का नाम अनुचित रूप से नहीं हटाया जाएगा। इस दौरान हुई बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, राजकुमार केशरवानी, नेता प्रतिपक्ष अनिल प्रजापति, पार्षद स्वप्निल सिन्हा, अजय जायसवाल, पप्पू हुसैन, इमरान खान सहित क्षेत्र के पार्षद और कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।


