धनबाद उपायुक्त के नाम पर फेसबुक पर फर्जी अकाउंट:साइबर अपराधी कर रहे ठगी, डीसी ने की लोगों से सतर्क रहने की अपील

धनबाद में उपायुक्त आदित्य रंजन के नाम और प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर साइबर अपराधियों ने फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट और फेसबुक पेज बनाए हैं। इन फर्जी अकाउंट्स के जरिए लोगों को ठगने का प्रयास किया जा रहा है। साइबर अपराधी दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों (+84 946654020 और +84 915748591) का उपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट चला रहे हैं। इसके अलावा, एक फर्जी फेसबुक अकाउंट (https://www.facebook.com/share/189GJzV2Lr/) भी बनाया गया है। इन अकाउंट्स से प्रशासनिक अधिकारियों सहित आम लोगों को मैसेज भेजकर ठगी करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है ताकि ठगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। उपायुक्त आदित्य रंजन ने आम जनता से ऐसे ठगों से सतर्क रहने और उनके झांसे में न आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी अनाधिकृत फोन नंबर या सोशल मीडिया अकाउंट से पैसों की मांग की जाती है या कोई प्रलोभन या संदिग्ध लिंक भेजा जाता है, तो उसे तुरंत ब्लॉक करें और संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट करें। उन्होंने लोगों को किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक पर क्लिक करने से बचने की भी सलाह दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *