सिवनी की डूंडासिवनी पुलिस ने गोतस्करी मामले में आज बुधवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक वाहन, मोबाइल फोन और गोवंश वध में प्रयुक्त औजार जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को जुलूस निकालकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जंगल में गोवंश के मिले थे अवशेष मामला तब सामने आया जब भुरकल खापा औद्योगिक क्षेत्र के पास जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना मिली। इसके बाद डूंडासिवनी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर एक विशेष जांच टीम गठित की। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक ग्रे रंग की बलेनो कार को घटना स्थल के आसपास संदिग्ध रूप से देखा गया। मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने वाहन ड्राइवर मस्सीउज्जमा उर्फ भैया पटरी की पहचान की और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। दो गोवंशों को मारकर शव के टुकड़े किए पूछताछ में मस्सीउज्जमा ने अन्य साथियों के नाम बताए, जिसके बाद सिवनी, बोरी और कपुर्दा क्षेत्र से अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि 19 जनवरी 2026 की रात कपुर्दा निवासी अमित चौरसिया के खेत में बने मकान के पीछे दो गौवंशों का वध किया गया था। शवों को बड़े टुकड़ों में काटकर बोरियों में भरा गया और बलिनो कार से भैया पटरी के खेत में ले जाकर छोटे-छोटे टुकड़े किए गए। बाद में गोवंश के अवशेष भुरकल खापा औद्योगिक क्षेत्र के नाले के पास जंगल में फेंक दिए गए। आरोपियों ने पूर्व में भी ऐसी घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में फिरोज खान (45), अमित उर्फ अम्मू खान (35), मस्सीउज्जमा उर्फ भैया पटरी (48), मोहसिन उर्फ काला (22) और इमरान उर्फ इम्मु (22) शामिल हैं। पुलिस ने एक बलिनो कार (क्रमांक MP-22-ZA-8799), दो एंड्रॉइड मोबाइल, दो लकड़ी के कुंदे और दो लोहे के बका जब्त किए हैं।


