8 साल से फरार दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार:नोहर पुलिस ने नकबजनी के पुराने मामले में की कार्रवाई

हनुमानगढ़ की नोहर थाना पुलिस ने नकबजनी के एक पुराने मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब आठ साल से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नोहर थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इन अभियुक्तों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि (32), निवासी वार्ड नंबर 47, बापूनगर, तथा भगवानाराम उर्फ मांडी (38), निवासी शुगरमिल के पास, वार्ड नंबर 47, बापूनगर, के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त वर्ष 2017 से फरार चल रहे थे। वे गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। उनके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किए गए थे, और पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान नकबजनी से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है। इस कार्रवाई में एएसआई विजय कुमार कड़वासरा और कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार की विशेष भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *