चार घंटे अतिक्रमण हटाने में जुटी केडीए टीम:कोटा में बोरखेड़ा80 फीट तिराहे से कृषि यूनिवर्सिटी तक हटाया गया अतिक्रमण

कोटा में केडीए की तरफ से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही लगातार की जा रही है। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के उद्देश्य से कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) की ओर से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। बुधवार को केडीए के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने बोरखेड़ा 80 फीट तिराहे से लेकर कृषि विश्वविद्यालय क्षेत्र तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम चार घंटे तक सड़कों पर रही और दो दर्जन से ज्यादा अतिक्रमण हटाए गए। अभियान की शुरुआत दोपहर 12 बजे की गई, जो लगातार शाम 4 बजे तक चला। इस दौरान मुख्य सड़क एवं उसके आसपास अवैध रूप से संचालित ठेलों को हटाया गया। साथ ही सड़क सीमा में आ रहे टीनशेड, दुकानों के आगे लगाए गए अस्थायी ढांचे, तथा अन्य स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमणों को हटाकर सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त किया गया। लोगों ने यहां पर दुकानों के आगे अस्थाई ढ़ांचे बना लिए थे, टीनशेड लगा लिए थे जो कि सड़क तक आ रहे थे। वहीं सड़क किनारे अस्थाई निर्माण किए गए थे। जिन्हें हटाया गया है। केडीए अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से इस रास्ते पर अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था, जिससे आमजन, वाहन चालकों एवं राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अतिक्रमण हटाए जाने के बाद सड़क की चौड़ाई बढ़ने से यातायात सुचारु होगा। इस कार्रवाई में कोटा विकास प्राधिकरण के तहसीलदार हिम्मत सिंह राव एवं सुरेन्द्र कुमार शर्मा समेत अधिकारी मौजूद रहे। केडीए प्रशासन ने अतिक्रमणकर्ताओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर फिर से अतिक्रमण पाया गया तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *