रामद्वारा में गुरुवाणी कथा संपन्न:हजारों श्रद्धालु शामिल, हिंदू सम्मेलन का पोस्टर विमोचन

मथानिया के रामद्वारा में गुरुवाणी कथा का विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर रामधाम खेड़ापा के पीठाधीश आचार्य पुरुषोत्तम दासजी महाराज के सान्निध्य में हजारों श्रद्धालुओं ने पूर्ण आरती में भाग लिया। इसके साथ ही एक माह से निरंतर चल रहे रामनाम जप का भी समापन किया गया। कथा के दौरान आचार्य पुरुषोत्तम दासजी महाराज ने रामसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राम नाम मानव को पापों से मुक्त कर जीवन को धर्ममय बनाता है। आचार्य ने गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए समाज को एकजुट होकर संकल्प लेने की आवश्यकता पर बल दिया। धर्मसभा को पूर्व सांसद रामनारायण डूडी और भाजपा नेता महेंद्र सिंह भाटी ने भी संबोधित किया। रामद्वारा के महंत ओमप्रकाश दास महाराज ने सभी संतों और श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इसी दौरान आगामी 6 फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन का पोस्टर विमोचन भी किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *