पंजाब सरकार के निर्देश पर पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ शुरू किया है। इसी कड़ी में, होशियारपुर जिले में पुलिस ने एसएसपी संदीप कुमार मलिक के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने गैंगस्टरों के 80 गुर्गों को पकड़ा और उनके पास से 3 अवैध हथियार बरामद किए। एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने मीडिया को बताया कि होशियारपुर पुलिस जिले में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी जिले का माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गैंगस्टरों की संपत्तियां होगी जब्त एसएसपी मलिक ने चेतावनी दी कि गैंगस्टरों को आर्थिक सहायता देने वाले या अन्य अवैध धंधों में शामिल लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों को बख्शा नहीं जाएगा और उनकी संपत्तियां भी जब्त की जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोई भी गैंगस्टर नहीं बख्शा जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर उनका एनकाउंटर भी किया जाएगा।


