किन्नौर में रिकांगपिओ-शिमला हेली टैक्सी सेवा शुरू:मंत्री जगत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

किन्नौर में बुधवार को रिकांगपिओ के ITBP हेलीपैड से शिमला के लिए हेली टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया गया। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने हेरिटेज एविएशन की इस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले, कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी इसी हेली टैक्सी से शिमला से रिकांगपिओ हेलीपैड पहुंचे थे। यहां प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस हेली टैक्सी सेवा के शुरू होने से किन्नौर जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, आपातकालीन सेवाओं के लिए भी जिले के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। हेली टैक्सी सेवाओं के लिए दो कंपनियों से करार हेली टैक्सी सेवाओं के लिए दो कंपनियों, हेरिटेज एविएशन और पवन हंस लिमिटेड, के साथ करार किया गया है। हेरिटेज एविएशन शिमला के संजौली हेलीपोर्ट से रिकांगपिओ और कुल्लू रूट पर सेवाएं देगी। वहीं, पवन हंस का चंडीगढ़ से संजोली के लिए करार हुआ है। यह सेवाएं केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत शुरू की गई हैं। हेरिटेज एविएशन किन्नौर के रिकांगपिओ के लिए दिन में एक बार उड़ान भरेगी। जबकि, पवन हंस शिमला के लिए सप्ताह में तीन दिन– सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। मंत्री ने सीएम का जताया आभार राजस्व, बागवानी, जनजातीय एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि यह सेवा जनजातीय क्षेत्र के लोगों के लिए फायदेमंद होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सेवा विशेषकर आपातकालीन स्थितियों में जिलावासियों के लिए लाभकारी रहेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा देगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से यह सेवा बहुत कम समय में शुरू की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *