छतरपुर में राज्यपाल के दौरे की तैयारियां तेज:23 को दीक्षांत समारोह में आएंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर-SP ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया

छतरपुर के महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (MCBU) में 23 जनवरी 2026 को दीक्षांत समारोह आयोजित होने जा रहा है। इस समारोह में प्रदेश के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मंगुभाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बुधवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल और एसपी अगम जैन ने विश्वविद्यालय पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंच से लेकर ट्रैफिक तक की समीक्षा अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर मंच की व्यवस्था, अतिथियों और छात्रों के आवागमन, बैठक व्यवस्था, फोटो सेशन और दीक्षांत उद्बोधन को लेकर की जा रही तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्यपाल के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए और सुरक्षा में कोई चूक न हो। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। ये अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम मिलिंद नागदेवे, विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राकेश कुमार कुशवाह और कुलसचिव डॉ. यशवंत सिंह पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। प्रशासन ने कार्यक्रम को गरिमामय तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *