CISF जवान पर हमला करने वाले कबाड़ियों पर इनाम घोषित:पता बताने पर 10 हजार मिलेंगे, एसपी ने जांच के लिए एसआईटी बनाई

सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र में कबाड़ माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ (CISF) के जवान पर जानलेवा हमला कर दिया। इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी तेज कर दी है और उन पर इनाम भी घोषित किया है। घटना 18 की रात करीब पौने दो बजे की है। अमलोरी खदान में रूटीन चेकिंग पर निकले प्रधान आरक्षक सतीशचंद्र भारती ने जब केबल चोरी कर रहे कबाड़ियों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने जवान पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने लाठी-डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई की और उन्हें बांधकर नाले में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी करीब 15 मीटर कीमती केबल लूटकर मौके से फरार हो गए। घायल जवान की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर हमले में बुरी तरह घायल हुए सतीशचंद्र भारती को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में तैनात सुरक्षा कर्मियों में काफी गुस्सा और डर का माहौल है। पुलिस ने हत्या के प्रयास (धारा 307 बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गठित की SIT, घोषित किया इनाम सिंगरौली एसपी ने फरार आरोपियों की जानकारी देने वाले पर 10,000 रुपए का इनाम घोषित किया है। साथ ही, मामले की तेजी से जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते के मुताबिक, इलाके के पुराने कबाड़ियों और संदिग्ध चोरों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *