बुध हुए मार्गी, सर्दी दिखाएगी असर, व्यापार में आएगी तेजी

भास्कर न्यूज| धौलपुर मार्ग शीर्ष शुक्ल पक्ष पूर्णिमा वाणिज्य कारक ग्रह बुध वृश्चिक राशि में भ्रमण करते हुए मार्गी गति से चलना प्रारंभ कर देंगे। बुध ग्रह का वृश्चिक राशि में भ्रमण 4 जनवरी शनिवार तक रहेगा। इस अवधि तक बुध गुरु ग्रह से शुभ दृष्ट होने के साथ साथ मंगल ग्रह से नव पंचम योग भी बना रहे हैं। मौसम की दृष्टि से बुध ग्रह शीत का प्रकोप बढ़ाएगा। इसके चलते उत्तर भारत में बर्फबारी होने से शीतल हवाएं भी सर्दी बढ़ाने में सहायक बनेंगी। इसके चलते व्यापार क्षेत्र में वृद्धि होगी जिसके कारण रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। महंत कृष्णदास के अनुसार 26 नवंबर से वक्र गति से चल रहा बुध ग्रह रात 2:26 बजे अनुराधा नक्षत्र के तृतीय चरण वृश्चिक राशि में चलते हुए मार्ग गति से चलना प्रारंभ करेंगे। अनुराधा नक्षत्र शनि ग्रह का नेतृत्व करता है इसलिए शनि से संबंधित लोहा, कोयला, वस्त्र, पत्थर, तिलहन आदि के क्षेत्र में आयात निर्यात बढ़ेगा। इसके साथ ही उपरोक्त सामान के मूल्यों में तेजी आएगी। इतना ही नहीं हरि सब्जियों के दामों भी गिरावट आएगी। बुध ग्रह के वृश्चिक राशि में भ्रमण करते समय मंगल ग्रह से शुभ नवपंचम योग बन रहा है। इसके साथ ही शनि एवं गुरु ग्रह का बुध ग्रह पर पूर्ण दृष्टि संबंध भी है। इसके चलते शनि संबंधित व्यापार जैसे लोहा,सीमेंट , पत्थर, वस्त्र, सरसों आदि के व्यापार में तेजी की धारणा बनेगी जिससे इन वस्तुओं का आयात और निर्यात बढ़ेगा जिसके कारण रोजगार के अवसर बढ़ेगे। गुरु की ग्रह की दृष्टि से हरी सब्जियों एवं खाद्यान सामग्री के मूल्यों में कमी या स्थिरता देखने को मिलेगी, लेकिन दूध और दूध से बने पदार्थों के दामों में तेजी आएगी। मेष: समय अनुकूल नहीं है,आर्थिक संकट, स्त्री एवं भाई से चिंता, मंगल एवं चोट से बचें। वृष:मित्र, बंधु वर्ग से मदद मिलेगी, आय के साधन बढेंगें। मिथुन: स्वास्थ्य का ध्यान दें, गुप्त शत्रु हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। कर्क: सेहत ठीक रहेगी, कारोबार में लाभ मिलेगा,शिक्षा एवं संतान क्षेत्र में अनुकूल फल प्राप्त होंगे। सिंह: निजी जन से अनबन आय से व्यय अधिक होगा। कन्या : धन लाभ होकर के हानि,संपत्ति विवाद, स्थान परिवर्तन या प्रवास के भी योग बन रहे हैं। तुला: मित्र से मदद,संतान से सुख, स्वास्थ्य एवं आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। वृश्चिक: उदर विकार, मानसिक चिंता लेकिन मित्र बंधु से सहयोग,कारोबार में सुधार होगा। धनु: संयम से रहें, भय एवं अपमान की स्थिति बन रही है, मित्र से मदद मिलेगी। मकर: स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आय की दृष्टि से समय अनुकूल है। कुंभ: शुभ समाचार की प्राप्ति, निज जनों से सुख और सहयोग मिलेगा। मीन: स्वास्थ्य में अनुकूलता, राजकाज में सफलता मिलने के साथ ही व्यय की अधिकता रहेगी। ये करें उपाय: जिन जातकों की जन्म राशि के अनुसार अनुकूल नहीं है, उन्हें अपने ईष्ट देव की आराधना के साथ–साथ विष्णु सहस्त्र नाम के पाठ के साथ–साथ दुर्गा कवच करना शुभ रहेगा। साथ ही देवी मां की पूजा करें और सात्विक भोजन ग्रहण ​करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *