धौलपुर। सर्दी शबाब पर है और चंबल नदी उतार पर। ऐसे में सर्दी और पानी की नमी के बीच सूरज की रश्मियां माहौैल को रंगीन बना देती हैं। मानो कश्मीर की सुंदर वादियों का अनुभव। लेकिन चंबल सफारी नहीं होने से सैलानी इसका लुत्फ नहीं उठा पा रहे। चंबल किनारे सुबह के समय भ्रमण करने वाले लोगों के लिए यह नजारा सुखद था। इस मनोहारी दृश्य को कैमरे में कैप्चर किया है वन्य जीव फोटोग्राफर मुन्ना निषाद ने। {आगामी दिनों में बढ़ेगी सर्दी… मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में सर्दी का असर बढ़ेगा। पारा अभी और गिरने की संभावना है क्योंकि पहाड़ी इलाकों में इन दिनों बर्फबारी का सिलसिला जारी है।


