पूर्व सांसद ब्रजभूषण सिंह दतिया पहुंचे:मां बगुलामुखी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया, दरबार हॉल में स्वागत

यूपी के गोंडा के पूर्व सांसद ब्रजभूषण सिंह बुधवार शाम दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने पीतांबरा शक्ति पीठ पर मां बगुलामुखी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और वन खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। दर्शन के बाद पूर्व सांसद सिंह दतिया किला परिसर पहुंचे। दरबार हॉल में दतिया महाराजा अरुणादित्य जूदेव ने पुष्पहार पहनाकर और साफा भेंटकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सिंह ने दरबार हॉल में प्रदर्शित प्राचीन बहुमूल्य वस्तुओं और वन्य जीवों की ट्रॉफियों का अवलोकन किया। उन्होंने महाराजा अरुणादित्य जूदेव से इनके संबंध में जानकारी ली। सिंह ने अपने साथ आए पहलवानों को विश्व विजेता गामा पहलवान को दतिया राज्य मिलने की बात भी बताई। सिंह ने महाराजा अरुणादित्य जूदेव से क्षत्रिय समाज, प्राचीन इतिहास, परंपराएं, सनातन धर्म एवं संस्कृति जैसे विभिन्न विषयों पर सारगर्भित चर्चा की। उन्होंने महाराजा को अयोध्या, गोंडा और बलरामपुर आने के लिए आमंत्रित भी किया। इससे पहले, पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने भी शक्तिपीठ पीतांबरा मंदिर पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन किए और प्राचीन वन खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *