हॉस्टल में छात्रा की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत:परिजन बोले- बुखार होने पर स्कूल टीचर ने दी थी गलत दवाई, फिर बिगड़ी हालत

​बांसवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र के लोधा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सातवीं कक्षा की एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में दवाई देने के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ी, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बुधवार शाम परिजन शव लेकर एमजी अस्पताल पहुंचे और मॉर्च्युरी में रखवाया। ​परिजन बोले- दवा लेते ही शुरू हुआ पेट दर्द
मृतका शिवानी पुत्री दिलीप यादव(13), निवासी दानपुर के परिजनों ने बताया कि सोमवार को उसे बुखार था। तब स्कूल की एक शिक्षिका ने उसे दवाई दी। वह सातवीं कक्षा की छात्रा थी। आरोप है कि दवा लेने के कुछ ही देर बाद शिवानी के पेट में असहनीय दर्द शुरू हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे अहमदाबाद रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर हिम्मतनगर (गुजरात) के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। ​पुलिस बोली- 19 को तबीयत खराब हुई, परिजन घर ले गए थे
सदर थाना सीआई रूपसिंह ने बताया कि छात्रा की तबीयत 19 जनवरी को स्कूल में खराब हुई थी। सूचना पर परिजन उसे स्कूल से अपने घर ले गए थे। एक दिन घर पर रखने के बाद जब तबीयत और ज्यादा बिगड़ी, तो परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर आए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गुजरात के हिम्मतनगर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *