डंडा मारकर बेहोश किया, कमरे में ले जाकर रेप किया:विरोध करने पर बेल्ट से पीटा, सिर पर बॉटल फोड़ी; ग्वालियर में छात्रा ने की FIR

ग्वालियर में एक कॉलेज छात्रा के साथ रेप की घटना सामने आई है, जिस मामले को पुलिस ‘क्षेत्र विवाद’ बताकर टाल रही थी, उसमें अब छात्रा के बयानों ने सनसनी फैला दी है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे सरेराह अगवा कर एक कमरे में ले जाया गया। वहां उसके साथ रेप किया गया। विरोध करने पर बेल्ट व बोतलों से पीटा गया। छात्रा ने FIR में लिखाया है कि 21 जनवरी की सुबह करीब 8.30 बजे मैं अपनी स्कूटी से कोचिंग जा रही थी, तभी कलेक्टोरेट के पास हर्ष नाम के युवक ने अपने एक साथी के साथ मेरा रास्ता रोका। विरोध करने पर हर्ष ने मेरे सिर पर डंडे से वार किया, जिससे मैं बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी मुझे एक कमरे में ले गए। जब मुझे होश आया तो हर्ष मेरे साथ गलत काम (रेप) कर रहा था। मैंने विरोध किया तो आरोपी ने मेरे मुंह पर मुक्के मारे, बेल्ट से पीटा और अंत में सिर पर कांच की बोतल मार दी, जिससे मैं दोबारा बेहोश हो गई। कलेक्टोरेट के पास फेंक कर भागे
छात्रा के मुताबिक, आरोपी वारदात को अंजाम देकर मरणासन्न हालत में कलेक्टोरेट के पास ही फेंक कर भाग गए। दोपहर करीब 12 बजे होश आने पर मैं किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद थानों के चक्कर काटने का सिलसिला शुरू हुआ। हर्ष पहले भी कर चुका है छेड़छाड़
पुलिस की जांच में सामने आया है कि बहोड़ापुर में रहने वाला मुख्य आरोपी हर्ष पीड़िता के ही कॉलेज में पढ़ता था। आरोपी ने साल 2023 में भी छात्रा से छेड़छाड़ की थी, उस समय छात्रा ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश और केस वापस लेने के दबाव में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस की भूमिका पर उठते सवाल
इतनी गंभीर वारदात के बाद भी तीन थानों (पड़ाव, सिरोल और विश्वविद्यालय) की पुलिस ने घंटों तक पीड़िता को अधिकार क्षेत्र का हवाला देकर भटकाया, अगर समय रहते छात्रा का मेडिकल और बयान दर्ज हो जाते तो शायद आरोपी अब तक सलाखों के पीछे होते। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी हर्ष और उसके अज्ञात साथी की तलाश शुरू कर दी है। खबर पर आप अपनी राय यहां दे सकते हैं… ये खबर भी पढ़ें… एसआई ने भौजाई कहकर उड़ाया मजाक…थाने से भगाने का आरोप मऊगंज जिले में कुछ लोगों ने जमीनी विवाद के चलते मां-बेटे से मारपीट की। तलवार जैसे धारदार हथियार चलाए। बचने के लिए महिला पुलिस थाने पहुंची तो वहां मौजूद एसआई ने भौजाई कहकर उसका मजाक उड़ाया। केस को आपसी समझौते से रफा-दफा करने की बात कही। पढे़ं पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *