टीबी के लक्षण, जांच की प्रक्रिया, दवा की दी जानकारी

मालखरौदा | विकासखंड मालखरौदा में एक दिवसीय टीबी कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना, रोग की समय पर पहचान, उपचार प्रक्रिया तथा पोषण संबंधी जानकारी प्रदान करना था, ताकि समुदाय स्तर पर टीबी उन्मूलन की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सके। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारिय, चिकित्सकों, सुपरवाइजर, आरएचओ, सीएचओ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान टीबी के लक्षण, जांच की प्रक्रिया, दवा वितरण, निक्षय पोर्टल पर पंजीयन तथा मरीजों को मिलने वाली शासकीय सुविधाओं की जानकारी जिला क्षय अधिकारी डॉ. संतराम सिदार एवं प्रभारी जिला कार्यक्रम समन्वयक विनोद राठौर द्वारा दी गई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को टीबी उन्मूलन की शपथ दिलाई गई तथा सभी के सक्रिय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। एक दिवसीय प्रशिक्षण में बीएमओ डॉ. मृत्युंजय राठौर, बीपीएम इंजीनियर थानेश पटेल, एसटीएस भागीरथी तिवारी एवं अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *