कोरबा | भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर टीपी नगर चौक में ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी की। इसके बाद लोगों को मिठाईयां भी बांटी। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि नितिन नवीन जमीन से जुड़े समर्पित और कर्मठ नेता हैं। संगठन का उन्हें लंबा अनुभव भी है। उनके नेतृत्व में भाजपा को नई ऊर्जा मिलेगी। संगठन और अधिक सुचारू होगा। राष्ट्र के विकास में गति जाएगी। कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महामंत्री अजय विश्वकर्मा, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, डॉ. राजीव सिंह, पार्षद अशोक चावलानी, मंजू सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


