बंद योजनाओं के बैंक एकाउंट विभागों को करने होंगे क्लोज

भास्कर न्यूज | कोरबा पूर्व की नहीं चलाई जा रही योजनाओं के बैंक खाते विभागों को नियमानुसार बंद करना होगा। सभी विभागों को कर्मचारियों के लिए लागू आधार-फेस आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली का कड़ाई से पालन कराना होगा। इस संबंध में मंगलवार को टीएल बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में यह बैठक हुई। इसमें जिले में संचालित शासन की फ्लैगशिप योजनाओं, विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों और प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इसके बाद कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को शासन की योजनाओं का प्रभावी, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। आधार-फेस आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली सभी ब्लॉक कार्यालयों में भी लागू किया जाएगा। किसी भी तकनीकी समस्या के निराकरण के लिए एनआईसी से समन्वय स्थापित किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *