भोपाल के ऐशबाग इलाके में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बुधवार तड़के पत्नी ने शव देखा और परिजन को सूचना दी। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। ऐशबाग पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौके से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है, जिसकी जांच की जा रही है। धरमवीर सिंह उर्फ धीरू (28) पुत्र माधव सिंह मूल रूप से ग्वालियर का रहने वाला था। वह भोपाल के ऐशबाग इलाके में शालीमार स्लेयिंग अपार्टमेंट में पत्नी के साथ रहता था। वह भोपाल के एक प्राइवेट कॉलेज से बीटेक करने के बाद 7 साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। 3 साल पहले परिवार ने ग्वालियर की ही एक युवती से उसकी शादी कराई थी। पत्नी ने सुबह शव देखा, परिजन को बताया
बुधवार तड़के धरमवीर सिंह ने घर के ड्राइंग रूम में पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई। पत्नी ने सुबह फंदे पर शव लटका देखा और परिजन को बताया। पुलिस का कहना है सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के सही कारण का खुलासा नहीं हो सका है। मामले की सभी एंगल पर जांच की जा रही है। चाचा बोले- आखिरी बातचीत में सब सामान्य था
धरमवीर सिंह के चाचा भगत सिंह ने बताया कि उससे उनकी आखिरी बातचीत मंगलवार शाम को हुई थी। तब वह सामान्य रूप से बात कर रहा था। किसी परेशानी का कोई जिक्र नहीं किया। धरमवीर सिंह के पिता एक सरकारी बीमा कंपनी में जॉब करते हैं। जबकि उसकी पत्नी हाउस वाइफ है। अगले महीने उसके चचेरे भाई का जन्मदिन है। धरमवीर सिंहने उससे भी बातचीत की थी और अच्छा तोहफा लेकर ग्वालियर आने का भरोसा दिलाया था। धरमवीर सिंह के चाचा ने किसी भी तरह की पारिवारिक कलह के चलते सुसाइड की आशंका से भी इनकार किया है। ये खबर भी पढ़ें… नरसिंहपुर में युवक ने लगाई फांसी; बोला- ससुरालवालों ने पीटा नरसिंहपुर में पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने कहा कि पत्नी और उसके मायके वालों ने साफ शब्दों में कह दिया था- “तू मर भी जाएगा तो हम नहीं आएंगे।” पढ़ें पूरी खबर…


