जामुल के पार्षद और ज्वेलरी व्यापारी के बीच लाठी-डंडे से मारपीट, तीन पर केस

क्राइम रिपोर्टर | भिलाई नगर पालिका परिषद जामुल के वार्ड 5 के पार्षद दीपक वर्मा और ज्वेलरी व्यापारी केशव सोनी के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए। इसकी वजह से दोनों को चोटें आई है। मामले में दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर जामुल पुलिस ने अलग-अलग अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने बताया कि गणेश नगर निवासी पार्षद दीपक गुप्ता (54 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय जा रहे थे। उसी दौरान केशव सोनी ने रास्ता रोक लिया। बिना कारण गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पास में पड़े लकड़ी के डंडे से सिर पर वार कर दिया। हमले में उनके सिर, बाईं आंख और दाहिने हाथ की उंगली में चोट आई है। पुलिस ने केशव के खिलाफ केस दर्ज किया है। इधर, ज्वेलरी व्यापारी केशव सोनी (43 वर्ष) ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि उसकी रावण भाठा जामुल में ज्वेलर्स की दुकान है। मंगलवार को वह अपने गांव किरना (तिल्दा नेवरा) से धान बेच नौकर भगवान सिंह चौहान को शिवपुरी में छोड़कर घर रावण भाठा जामुल आ रहे थे, तभी ठेठवार पारा सुभाष नगर में पार्षद दीपक ने उन्हें रोक लिया। पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करते हुए प्लास्टिक पाइप से मारपीट की। इसके बाद दीपक ने अपने भाई बबलू गुप्ता को भी बुला लिया। मामले में पुलिस ने पार्षद दीपक और उसके भाई बबलू के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *