चेंबर ऑफ कॉमर्स की कवर्धा इकाई गठित, सूर्यप्रकाश केसरी बने महामंत्री

भास्कर न्यूज | कवर्धा छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कवर्धा जिला इकाई के गठन की प्रक्रिया के तहत प्रथम चरण में जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह नियुक्तियां चेंबर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी की अनुशंसा, प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश आहूजा और प्रदेश मंत्री अतुल देशलहरा की सहमति से की गई हैं। कवर्धा इकाई के जिलाध्यक्ष दिनेश जैन ने प्रमुख पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की। घोषणा के अनुसार, सूर्यप्रकाश केसरी को महामंत्री और द्वारिका गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के वरिष्ठ व्यापारियों को संरक्षक और सलाहकार के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। संरक्षक के रूप में महावीर जैन, कुलवंत सिंह सलूजा, त्रिलोक सिंह मुटरेजा और निर्मल माहेश्वरी को मनोनीत किया गया है। वहीं संगठन को मार्गदर्शन देने के लिए गौतम श्रीश्रीमाल, गौतम लुनिया और राजा पात्रो को सलाहकार नियुक्त किया गया है। अमित और प्रभु को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी उपाध्यक्ष पद पर अमित बरड़िया और प्रभु राजपुरोहित को जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री के रूप में मनोज ठाकुर और विनोद कटारिया को नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रभारी की भूमिका में अजय लुनिया, नवदीप सिंह चावला (सोनू), विकास केशरवानी और छबेंद्र गुप्ता को शामिल किया गया है। इससे संगठन की गतिविधियां और व्यापारी मुद्दे प्रभावी रूप से सामने आ सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *