भरुवाडीह/सैहा/गुमा | छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से समाज के प्रस्तावित 80वें महा अधिवेशन में शिरकत करने के लिए स्वीकृति हेतु सौजन्य भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए सामाजिक उत्थान और प्रगति की दिशा में कुर्मी समाज द्वारा किए जा रहे विभिन्न अग्रणी प्रयासों की सराहना की और प्रदेश के समूचे मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज को हार्दिक बधाई दी। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां महाअधिवेशन 21 और 22 फरवरी को ग्राम पंचायत चॉंपा (सैहा), बलौदाबाजार राज में प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात करने वालों में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप, प्रदेश के केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, बलौदाबाजार राजप्रधान सुनीता वर्मा शामिल थे। इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री यशवंत वर्मा, पलारी राजप्रधान रामखिलावन वर्मा, केंद्रीय महिला प्रमुख सरिता बघेल, केंद्रीय कार्यालय सचिव मोहित वर्मा, केंद्रीय महिला महामंत्री श्रद्धा नायक, केंद्रीय महिला सदस्य अन्नू कश्यप, बलौदाबाजार राज के मीडिया प्रभारी महेश वर्मा, सदस्य तिलक वर्मा और बलौदाबाजार राज कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।


