जीडीसी की छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण में जाना दक्षिण भारतीय संस्कृति, इतिहास और विरासत

बिलासपुर| बिलासा गर्ल्स कॉलेज के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा छात्राओं को 13 से 21 जनवरी तक शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इसमें 49 छात्राओं ने सहभागिता की। प्राचार्य डॉ. एसआर कमलेश के मार्गदर्शन व विभागाध्यक्ष डॉ. बीआर चौधरी के नेतृत्व में इस भ्रमण के अंतर्गत छात्राओं ने दक्षिण भारत के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन किया। भ्रमण के प्रथम चरण में छात्राओं ने कन्याकुमारी में स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल का भ्रमण कर वहां के आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। यहां छात्राओं ने 133 फीट ऊंची वल्लुवर प्रतिमा, भगवती अम्मन मंदिर, त्रिवेणी संगम, गांधी मंडपम, आदि शंकराचार्य प्रतिमा, सुचिंद्रम मंदिर एवं 18 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा के दर्शन किए। इसके बाद भ्रमण दल रामेश्वरम पहुंचा, जहां छात्राओं ने प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन किया तथा ऐतिहासिक धनुष्कोड़ी स्थल का भ्रमण कर भारत की सांस्कृतिक एवं भौगोलिक विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त सांची हनुमान मंदिर, लक्ष्मण तीर्थम, सीता तीर्थम एवं श्री रामचंद्र मंदिर के दर्शन भी किए गए। साथ ही भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम संग्रहालय भी देखा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *