बिलासपुर| अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत आयोजित परीक्षाओं का बुधवार को अंतिम दिन रहा। इसी क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बीएससी होम साइंस प्रथम सेमेस्टर परीक्षा सत्र 2025–26 का परिणाम भी बुधवार को घोषित कर दिया। इस अवसर पर कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने कहा कि यह परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन तथा नई शिक्षा नीति की प्रभावशीलता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि असफलता से सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है। परीक्षा प्रभारी परीक्षा कुलसचिव डॉ. तारणीश गौतम के मार्गदर्शन में नियंत्रक रामेश्वर राठौर, सहायक कुलसचिव फकरुद्दीन कुरैशी करा रहे हैं।


