मझगांव प्रीमियर लीग में केंदा की टीम विजेता राज्य मंत्री साहू ने ट्रॉफी व 31 हजार नकद दिए

बिलासपुर| कोटा ब्लॉक के सुदूर ग्राम मझगांव में ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य “मझगांव प्रीमियर लीग” कराया गया। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू रहे। दुर्गम जनजातीय क्षेत्र में किसी केंद्रीय मंत्री की यह पहली उपस्थिति थी। प्रतियोगिता में कोटा विधानसभा की 15 और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवा ही जिले की 15 ग्राम पंचायतों की कुल 30 टीमों ने भाग लिया। समापन अवसर पर राज्यमंत्री साहू ने स्वयं विजेता टीम ग्राम केंदा को 31,000 की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी दी। साथ ही मझगांव के विकास के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाड़ियों के साथ मजबूती से खड़े हैं और खेल में हार-जीत से अधिक सीख महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर ग्राम आमाडांड, तृतीय सोनबचरवार और चतुर्थ केंदा-डांड ने प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, पूर्व जिपं अध्यक्ष अरुण चौहान, निरंजन पैकरा, जिपं उपाध्यक्ष राजा, उपेंद्र बहादुर आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *