नेताजी की जयंती पर प्रभात फेरी कल

बिलासपुर| अरपापार की सामाजिक संस्था फ्रेंड्स यूथ एसोसिएशन सरकंडा द्वारा 23 जनवरी को स्थानीय सुभाष चौक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाएगी। आयोजन सुबह 8:30 बजे शुरू होगा। संयोजक डॉ शंकर यादव व सह संयोजक सिकंदर बादशाह ने बताया कि समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी प्रभारी शिक्षकों के साथ प्रभात फेरी में शामिल होंगे। स्काउट गाइड, एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, माल्यार्पण और स्वच्छता संदेश भी दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *